फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pithoragarh, Tanakpur and Almora players dominate

पिथौरागढ़, टनकपुर और अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh, Tanakpur and Almora players dominate
बेतालघाट में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BHIMTAL
बेतालघाट (नैनीताल)। बेतालघाट में चल रही चार दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में कपिल, धर्मेंद्र, बृजेश, कमलेश, वसीम और रचित ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

यहां प्रेम भवन में चल रही राज्य स्तरीय बालक-बालिका जूनियर वर्ग के शनिवार को खेले गए 44 से 46 किलो भार वर्ग के पहले मुकाबले में टनकपुर के कपिल कुमार ने ऊधमसिंह नगर के नीरज रावत को पराजित किया। अल्मोड़ा के निखिल भंडारी और देहरादून के धमेंद्र थापा के मध्य खेले गए मुकाबले में धमेंद्र थापा ने बाजी मारी। पिथौरागढ़ के बृजेश टम्टा ने नैनीताल के हर्षित मेहता को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

50 से 52 किलो भार वर्ग में देहरादून के वसीम मिर्जा ने पौड़ी के संदीप जोशी को हराया। एक अन्य मुकाबले में अल्मोड़ा के रचित सिंह ने कोटद्वार के दीपक को पराजित किया। बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की कमलेश सिंह ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून की तनुजा भंडारी को हराया। समिति अध्यक्ष राहुल अरोरा ने बताया कि फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकर्जी निर्माण, कोच डीसी भट्ट, जनार्दन वल्दिया, बीएस रावत, दीप रिखाडी, रमेश तिवारी, विपिन रिखाडी, दलीप नेगी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed