फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pithoragarh ran the fastest skills

पिथौरागढ़ के कौशल दौड़े सबसे तेज

Sun, 15 May 2016 11:27 PM IST
मुक्तेश्वर (नैनीताल0
मुक्तेश्वर (नैनीताल0 Updated Sun, 15 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh ran the fastest skills
मैराथन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 रविवार को आयोजित 21 किमी की मुक्तेश्वर मैराथन में पिथौरागढ़ के कौशल तिवारी और पांच किमी की फन रेस में सतेंद्र चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैराथन में 150 और फन रेस में 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई मुक्तेश्वर मैराथन में कौशल तिवारी ने प्रथम, गुरुग्राम के राबिन धामा ने द्वितीय और नोएडा के अक्षय थपलियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फन रेस में गौरव मेहरा ने द्वितीय और संजू बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे। पिछले कुछ सालों से कई स्वयं सेवी संस्था मुक्तेश्वर मैराथन का आयोजन कर रही हैं। पिछले वर्ष तक पुरुष और महिला वर्ग के धावकों को अलग-अलग दौड़ाया जाता था, लेकिन इस पर लड़के और लड़कियों को एक साथ दौड़ाया गया।
विज्ञापन


जिसे लेकर महिला धावक मीनाक्षी मेर, नीलम लोधियाल ने रोष जताया। इसे लेकर उनकी आयोजकों से बहस भी हुई। वहीं प्रतियोगिता को जीतने वाले प्रतिभागियों को महज एक प्रमाणपत्र और मेडल दिया गया। दौड़ के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। बाहर से आए प्रतिभागियों का कहना था कि आयोजकों ने मैराथन के लिए डेढ़ हजार रुपये प्रति धावक और फन रेस के लिए पांच सौ रुपये प्रति धावक शुल्क लिया था। इस मौके पर मौजूद मुक्तेश्वर के ग्राम प्रधान वीरेंद्र बिष्ट, चंदन, दीवान मेर, महेश सिंह, खुशाल सिंह, दीपक जोशी, नितिन, कमलेश ने इसे धावकों के साथ धोखा करार दिया। अव्यवस्थाओं को लेकर प्रतिभागियों और आयोजकों के बीच हंगामे की सूचना पर मुक्तेश्वर के थानाध्यक्ष नित्यानंद पंत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed