{"_id":"658e79144e856f0d1c09c6e9","slug":"pithoragarh-news-bolero-fell-into-a-deep-ditch-in-pithoragarh-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चालक समेत दो की मौत
Fri, 29 Dec 2023 05:28 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 29 Dec 2023 05:28 PM IST
सार
पिथौरागढ़ में गुरुवार देर रात एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस, राजस्व टीम, एसएसबी के साथ स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ में एक सड़क हादसा हो गया। धारचूला-पिथौरागढ़ तवाघाट लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में गर्बाधार के पास गुरुवार देर रात एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर थाना पांगला पुलिस, राजस्व टीम, एसएसबी के साथ स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: भीमताल में तीन महिलाओं को मारने वाले आदमखोर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, रूह कंपा देगी हकीकत
विज्ञापन
बता दें कि, यहां मार्ग नहीं होने से रेस्क्यू कार्य में बाधा आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में दो लोग सवार थे, जिनकी मौत होने के आशंका जताई जा रही हैं। दुर्घटना के कारणों की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन