फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Piping hot at Queens College

बढ़ी फीस पर क्वींस कालेज में गरमागरमी

Thu, 16 Apr 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 16 Apr 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Piping hot at Queens College

बढ़ी हुई फीस को लेकर अभिभावकों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। काफी संख्या में महिलाएं क्वींस पब्लिक स्कूल पहुंची और हंगामा किया। उनकी कालेज प्रबंधन के साथ गरमागरमी हुई। आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि फीस वृद्धि बहुत ज्यादा है।

विज्ञापन


बुधवार को क्वींस पब्लिक स्कूल पहुंची महिलाओं की प्रबंधन से फीस वृद्धि को लेकर जमकर गरमागरमी हुई। महिलाओं ने बताया कि मेंटीनेंस फीस बढ़ाकर दो हजार से चार हजार कर दी गई है। महीने की फीस में पांच सौ रुपए की बढ़ोतरी की गई है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि हर क्लास की फीस में पांच सौ रुपए की बढ़ोतरी की गई है। स्कूल प्रबंधन महिलाओं की एक सुनने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


प्रबंधन से पूरी बात होने के बाद महिलाएं चली गईं।  प्रदर्शन करने वालों में डिंपल, अनीता, गीता, पुष्पा, सुमन, माया, लीला, भावना, ज्योति, देवकी देवी आदि थीं। वहीं, इस संबंध में कालेज प्रबंधन से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का दिया हवाला
हल्द्वानी। जब महिलाएं बढ़ी हुई फीस को लेकर आपत्ति जा रही थी, तब कालेज प्रबंधन ने उनको सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया। कालेज प्रबंधन के अनुसार फीस वृद्धि सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के अनुसार ही की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed