{"_id":"5814fa164f1c1b5d7ebc19fb","slug":"pickups-and-bike-fell-in-the-ditch-one-dead-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी पिकप और बाइक, एक मरा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी पिकप और बाइक, एक मरा, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
Updated Sun, 30 Oct 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ ब्लॉक में स्थित शीतला-अल्मोड़ा रोड में नौलीखान के पास पिकप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहन करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अल्मोड़ा स्थित बेस अस्पताल में ले जाया गया है।
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम मौना से वापस लौट रही पिकप यूके 04 सीए-6714 जैसे ही नौलीखान से करीब सौ मीटर आगे पहुंची ही थी तभी उसकी सामने से आ रही बाइक यूए 04 ए-1235 से आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि पिकप और बाइक दोनों गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में पिकप में सवार नवीन सुयाल (26) पुत्र हरीश सुयाल निवासी खेड़ा गौलापार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नथुवाखान निवासी पिकप चालक कीरू बिष्ट पुत्र जगत सिंह बिष्ट, नीरज बिष्ट पुत्र उमेश सिंह बिष्ट समेत बाइक में सवार सुयालबाड़ी निवासी भूपाल जीना, उनकी पत्नी नीमा जीना और बेटा दक्ष घायल हो गए।
विज्ञापन
बाइक सवार जीना परिवार के साथ अल्मोड़ा जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, विनोद सिंह, सोबन सिंह, दीवान सिंह, ललित बिष्ट, जीवन सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंचे।
उन्होंने अन्य ग्रामीणों की मदद से घायलों को किसी तरह खाई से बाहर निकालकर अल्मोड़ा स्थित बेस अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर पटवारी राजपाल सिंह राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे में मृत नवीन के शव को पंचनामे के बाद सुयालबाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में रखवा दिया।
रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जाएगा। लोगों ने बताया कि पिकप और बाइक सवार सभी घायलों को इलाज के लिए अल्मोड़ा भेजा गया है।