फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pickup fell in a ditch in Okhaldunga, three killed

ओखलढूंगा में खाई में गिरी पिकअप, तीन की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Pickup fell in a ditch in Okhaldunga, three killed
मोहित कांडपाल (फाइल फोटो)। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। बेतालघाट-सेठी-रामनगर मार्ग पर ओखलढूंगा में सोमवार की रात पिकअप सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के थे और बेतालघाट जा रहे थे। हादसे से तीनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

गोरियादेव कोटाबाग ब्लॉक निवासी चालक 35 वर्षीय कृपाल सिंह, 35 वर्षीय रमेश चंद्र कांडपाल और 20 वर्षीय मोहित कांडपाल सोमवार रात पिकअप लेकर किसी का सामान लेने बेतालघाट जा रहे थे। बेतालघाट-सेठी-रामनगर मार्ग पर ओखलढूंगा गांव के पास मंदिर बैंड पर नौ बजे रात पिकअप संख्या यूके-04 एए-8101 दुर्घटनाग्रस्त होकर सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मामले की सूचना पुलिस को दी गई और खुद घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। रमेश कांडपाल और कृपाल सिंह की सांसें थम चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल मोहित कांडपाल को रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

अंधेरे के कारण बचाव कार्य में दिक्कत
रामनगर। जैसे ही लोगों ने तेज आवाज सुनी तो वे घरों से दौड़ पड़े। अंधेरे के कारण बचाव कार्य में दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसे तीनों युवकों को निकाला और 108 एंबुलेंस से रामनगर सरकारी अस्पताल भिजवाया। राजस्व उप निरीक्षक ओपी आर्य, गंगदत्त पलड़िया, नेहा जोशी, गोपाल बिष्ट भी तड़के घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर से अल्मोड़ा जा रहे बाइक सवार को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वह अल्मोड़ा नर्सिंग कॉलेज की लाइब्रेरी में था तैनात था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिकअप चालक को हिरासत में लिया है।

42 वर्षीय विजय आनंद चिल्किया चामुंडा कालोनी का रहने वाला था और अल्मोड़ा नर्सिंग कॉलेज में लाइब्रेरी में तैनात था। मंगलवार की सुबह छह बजे वह अपनी बाइक एचआर-26बी-5439 से अल्मोड़ा जा रहा था। शिवलालपुर चुंगी के पास एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो पीछे से आ रही पिकअप संख्या यूके-18सीए-4724 ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे रामनगर अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विजय की पत्नी प्रीति चौहान, बेटे शिवांग और बेटी तनुष्का का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक मोहम्मद नदीम को हिरासत में लिया है। विजय के भतीजे की तहरीर पर नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed