फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Physical fitness is necessary to conquer every front: Chowdhary

हर मोर्चे को फतह करने के लिए शारीरिक फिटनेस जरूरी : चौधरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Physical fitness is necessary to conquer every front: Chowdhary
कमलेश जोशी
विज्ञापन

भवाली। अब तक 60 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग कर चुके अनिल चौधरी का कहना है कि जीवन के किसी भी मोर्चे को फतह करने के लिए फिटनेस सबसे जरूरी है। कोरोना के कारण देशभर में खेल गतिविधियों के ठप होने के कारण युवाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है, वह घर पर व्यायाम कर खुद को फिट रखें। उन्होंने कहा कि सितंबर में आईपीएल के फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
महरागांव स्थित नवनीत महाजन के आवास पर अमर उजाला से हुई खास बातचीत में चौधरी ने कहा कि युवा अपने रोजमर्रा के अभ्यास को न छोड़ें। व्यायाम, वॉक और खेलों को अपनी जीवन शैली में लाएं और अपनी फिटनेस को बरकरार रखें। कोविड के कारण खेल गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एलान किया है कि सितंबर से आईपीएल के मैच शुरू होंगे। बोर्ड से आईपीएल के मैचों में भी अंपायरिंग करने का मौका दिया जा सकता है। चौधरी ने बताया कि वह अब तक 60 मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन

कोविड नियमों के पालन पर सराहना की
चौधरी ने बताया कि कोविड के कारण एक वर्ष से भी अधिक समय से नवयुवकों को अपने घर पर रहने का मौका मिला है। यह पहला मौका है जब बच्चों को घर के खाने का स्वाद पता चला है। युवा अपने परिवार के प्रति जागरूक भी हुआ है। अंपायर चौधरी ने कोविड नियमों का उचित ढंग से पालन कराने के लिए नैनीताल प्रशासन की सराहना की। कहा कि जगह-जगह चेकिंग के अलावा लोगों को कोविड नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया
अनिल चौधरी ने बताया कि नैनीताल की वादियां बेहद सुंदर हैं। उन्होंने भीमताल, सातताल, मुक्तेश्वर, चायबागान, रामगढ़ और कैंची समेत अन्य जगहों पर घूमकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। बताया कि करीब 18 साल पहले वह दिल्ली क्रिकेट क्लब की ओर से खेलने के लिए नैनीताल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed