{"_id":"6931f8995844ca02ec0afc7b","slug":"phlaitakaran-ke-naam-par-plaant-ja-rahe-laal-nishaanon-se-janata-ko-prabhaavit-kiya-gaya-haldwani-news-c-8-1-hld1029-682294-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चौड़ीकरण के नाम पर लगाए जा रहे लाल निशानों से जनता को दिलाएं निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चौड़ीकरण के नाम पर लगाए जा रहे लाल निशानों से जनता को दिलाएं निजात
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बृहस्पतिवार को डीएम ललित मोहन रयाल से भेंट कर तीनपानी से नरीमन चौराहे तक कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण का नए सिरे से सीमांकन कराने और लाल निशानों से जनता को निजात दिलाने की मांग की। कहा कि आम लोगों का अनावश्यक अहित किसी शर्त पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मेयर ने सड़क के एक ओर स्थित सिंचाई विभाग की नहर को कवर करते हुए दोनों तरफ की भूमि का उपयोग चौड़ीकरण में कराने के लिए कहा। उन्होंने पनियाली कठघरिया से चंबल पुल होते हुए पनचक्की चौराहे तक हो रहे नहर कवरिंग के कार्य को जल्द पूरा कराने व खनन न्यास से नगर निगम को विकास कार्यों के लिए सीधे धनराशि उपलब्ध कराने की भी मांग की।
-- --
सड़क चौड़ीकरण में शामिल हो दोनों ओर की भूमि
हल्द्वानी। बरेली रोड क्षेत्र के लोग बृहस्पतिवार को पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में डीएम ललित मोहन रयाल से मिले। उन्होंने तीनपानी से नरीमन चौराहे तक किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण में दोनों तरफ की भूमि को शामिल कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि एक ही तरफ की भूमि को लिया गया तो इससे कई लोगों का रोजगार और आशियाना छिन जाएगा। डीएम रयाल ने आश्वस्त किया कि चौड़ीकरण कार्य में किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। वहां हेमंत शर्मा मोना, धीरेंद्र तिवाड़ी, हिमांशु, संजय पंत, राजेंद्र कुमार शर्मा आदि थे। संवाद