{"_id":"66106f9bab5768e5c5050e94","slug":"personnel-on-duty-will-be-able-to-vote-at-their-centers-also-haldwani-news-c-8-1-hld1006-336967-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ड्यूटी में लगे कार्मिक अपने केंद्र पर भी डाल सकेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ड्यूटी में लगे कार्मिक अपने केंद्र पर भी डाल सकेंगे वोट
Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान कर्मियों के शत प्रतिशत मतदान के लिए व्यवस्था बनी है। नोडल अधिकारी मतदान/हिमांशु जोशी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यदि किसी कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी उसी चुनाव क्षेत्र में लगती है जहां का वह मतदाता है तो वह चुनाव ड्यूटी प्रमाण-पत्र के माध्यम से उसी मतदान केंद्र पर मतदान कर सकेगा, जहां उसे ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है। यदि किसी कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी उस चुनाव क्षेत्र में लगती है जहां का वह मतदाता नहीं है तो उसे डाक मत पत्र के माध्यम से यह सुविधा प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि जनपद की सभी विधान सभाओं के कार्मिक जो सेक्टर ऑफिसर, जोनल ऑफिसर, रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर, डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर, कंट्रोल रूम एवं चुनाव संबंधी कार्य में तैनात सभी कर्मचारी, सभी पुलिसकर्मी, होमगार्ड, चुनाव ड्यूटी में संलग्न सभी इस सुविधा के पात्र होंगे।
यदि वे चुनाव ड्यूटी के कारण उस मतदान केंद्र में मतदान नहीं कर सकते जहां मतदाता सूची में उनके नाम दर्ज हैं तो उन्हें चुनाव ड्यूटी प्रमाण-पत्र अथवा डाकमत पत्र बैलेट पेपर के माध्यम से वोट डालने के लिए प्रपत्र जमा किये गये ताकि चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का शत-प्रतिशत मतदान हो सकें। अधिकारियों के मुताबिक अगर कर्मचारी रामनगर विधानसभा में तैनात है, तो उसे पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करना होगा। संवाद