फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Permission to sell 5 large crystal assets

क्रिस्टल की पांच बड़ी परिसंपत्तियां बेचने की अनुमति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Permission to sell 5 large crystal assets
क्रिस्टल की भीमताल की परिसम्पत्तियां। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने क्रिस्टल कारपोरेशन की पांच बड़ी परिसंपत्तियों को बेचने की अनुमति दे दी है। कंपनी के शासकीय समापक और कंपनी के तत्कालीन निदेशकों के पिछले सात सितंबर के प्रस्ताव पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपनी सहमति दे दी है। इसमें पिछले साल की न्यूनतम नीलामी दर से 20 फीसदी कम पर संपत्तियों को बेचने के लिए एक दिसंबर को आदेश जारी किया गया है। क्रिस्टल की बेची जाने वाली पांच परिसंपत्तियों ने क्रिस्टल नगर भीमताल, रानीबाग स्थिति मॉडर्न आफसेट प्रिंटिंग प्रेस, त्रिपुरादेवी (बेड़ीनाग) स्थित महाकाली सोप स्टोन फैक्ट्री और होटल क्रिस्टल कोणार्क गंगनाली श्रीकोट श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं।
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट ने नौ अक्तूबर 2019 को पहली बार बिक्री का आदेश जारी किया था मगर निविदा की सूचना एक महीने बाद नौ नवंबर को प्रकाशित होने और 28 नवंबर को नीलामी की तारीख के कारण ग्राहकों को वक्त नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन

पिछले साल जारी की गई बिक्री सूचना में हाईकोर्ट ने कंपनी की सबसे बड़ी संपत्ति क्रिस्टल नगर भीमताल का मूल्य 27 करोड़, रानीबाग प्रिटिंग प्रेस का 6.25 करोड़, त्रिपुरादेवी बेड़ीनाग फैक्ट्री का 5.25 करोड़, क्रिस्टल कोणार्क होटल का मूल्य 6.10 करोड़ निर्धारत किया था। अब दिल्ली हाईकोर्ट के नए आदेश के तहत ये संपत्तियां 20 प्रतिशत कम दर पर बेची जाएंगी। इस बार नई दिल्ली स्थित संपति क्रिस्टल हाउस को भी बिक्री में शामिल किया गया है। अदालत ने क्रिस्टल हाउस का न्यूनतम मूल्य 7.63 करोड़ रखा है। क्रिस्टल की गैरसैंण, देहरादून की छोटी संपत्तियों को अभी आंका नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी 2020 में कोर्ट ने पुन: विज्ञप्ति जारी करने के आदेश दिए थे मगर कोरोना के चलते सरकार ने विज्ञप्ति जारी नहीं की। सरकार ने कोर्ट में संपत्तियों को बेचने के लिए दोबारा आवेदन कर अनुमति मांगी है। हाईकोर्ट ने कंपनी की साइट पर जानकारी प्राप्त करने के लिए 28-29 दिसंबर की तिथि तय की है। बिक्री में भाग लेने की अंतिम तिथि सात जनवरी 2021 रखी गई है। 8 जनवरी 2021 को हाईकोर्ट की ओर से नीलामी बोलियां खोली जाएंगी। नीलामी बिक्री की सूचना भी विभिन्न समाचार माध्यमों से सार्वजनिक की जाएगी।

क्रिस्टल की 245 नाली भूमि की होगी नीलामी
भीमताल। दिल्ली हाईकोर्ट ने क्रिस्टल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की भीमताल के मेहरागांव में स्थित 245 से अधिक नाली भूमि की नीलामी कर बकाएदारों को भुगतान करने के आदेश दिए हैं। दिल्ली होईकोर्ट के आदेश के बाद भीमताल के मेहरागांव स्थित क्रिस्टल कंपनी की 245 नाली से अधिक भूमि की नीलामी करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए हफ्ते भर के अंदर हाईकोर्ट और क्रिस्टल कंपनी के उच्चाधिकारियों के मेहरागांव पहुंचने की उम्मीद है। अधिकारियों के पहुंचने के बाद नीलामी से संबधित दस्तावेज तैयार किए जा सकते हैं। क्रिस्टल कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के बंद होने से हजारों खाताधारकों के करोड़ों रुपये की धनराशि फंस गई थी, जिससे खाताधारकों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर उनके पैसे का भुगतान करने की मांग की गई थी। भीमताल के मेहरागांव में क्रिस्टल की 245 नाली से अधिक भूमि है जिसकी देखरेख का जिम्मा दिल्ली हाईकोर्ट के नेतृत्व में किया जा रहा है जिसके लिए चार सुरक्षा कर्मी रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed