फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Permanent employees of roadways

अब रेगुलर रोडवेज कर्मी नहीं कर पाएंगे ‘आराम’

Mon, 03 Apr 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Mon, 03 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Permanent employees of roadways
रोडवेज बस

हल्द्वानी। रोडवेज के स्थायी कर्मचारी ‘आराम’ के चक्कर में अब फील्ड की नौकरी से जी नहीं चुरा सकते हैं। रेगुलर चालक-परिचालकों को अब महीने में तीन हजार किमी का सफर अनिवार्य रूप से तय करना होगा। परिवहन मुख्यालय स्तर से इसके निर्देश जारी हो चुके हैं। हल्द्वानी डिपो की एआरएम इंदिरा जंगपांगी ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम में अक्षम स्थायी चालक-परिचालकों को कार्यालय में पोस्टिंग देने का प्रावधान है। लेकिन, इस नियम की आड़ में सक्षम चालक-परिचालक भी फील्ड में जाने के बजाय कार्यालय की ड्यूूटी कर रहे थे।

विज्ञापन


जबकि, संविदा और एजेंसी के चालक-परिचालक ही फील्ड में नजर आते थे। स्थायी चालक-परिचालकों की इस प्रवृति को देखते हुए रोडवेज मुख्यालय ने बस में 3000 किमी की ड्यूटी देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एआरएम ने बताया कि सभी स्थायी चालक-परिचालकों को अपना वेतन प्राप्त करने के लिए तय किमी की ड्यूटी पूरी करनी पड़ेगी। मुख्यालय स्तर से इसके स्पष्ट निर्देश मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी डिपो में कार्यालय में कार्य कर रहे नियमित चालक-परिचालकों को भी फील्ड की ड्यूटी पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन



हल्द्वानी। हल्द्वानी बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए बनाया गया पूछताछ केंद्र सफेद हाथी साबित हो रहा है। कर्मचारियों के पूछताछ केंद्र से अक्सर नदारद रहने से यात्रियों को विभिन्न रूटों की बसों के संचालन से संबंधित जानकारी जुटाने में दिक्कतें आ रही हैं। रविवार को बस अड्डे पर कई यात्री बसों के संचालन की जानकारी जुटाने के लिए भटकते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं के सबसे महत्वपूर्ण रोडवेज बस स्टेशन हल्द्वानी से प्रतिदिन नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रानीखेत, दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा के लिए हजारों यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को बसों के संचालन की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हल्द्वानी बस अड्डे के वेटिंग रूम में विशेष पूछताछ केंद्र बनाया गया है। लेकिन, यहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अक्सर गायब रहने से यात्री परेशान हो रहे हैं।


रविवार को पूछताछ केंद्र में दिनभर कर्मचारी नदारद रहे, जिस कारण बसों के संचालन की सटीक जानकारी न मिल पाने के यात्री बस अड्डे पर भटकते नजर आए। अल्मोड़ा निवासी राम सिंह और बागेश्वर निवासी दीप्ति ने कहा कि पूछताछ केंद्र में कर्मचारी न होने से बसों के संचालन का समय पता नहीं चल पा रहा है। इस संबंध में हल्द्वानी डिपो की एआरएम इंदिरा जंगपांगी ने कहा कि बस स्टेशन के विभिन्न काउंटरों पर तैनात कर्मचारियों को फील्ड से संबंधित ड्यूटी पर भेजने के कारण यह दिक्कत आई। सोमवार से यात्रियों के समक्ष यह समस्या नहीं आएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed