फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Performed by laboratory assistants

प्रयोगशाला सहायकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Apr 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल Updated Thu, 16 Apr 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Performed by laboratory assistants

बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर आउट सोर्सिंग से तैनात दर्जनों प्रयोगशाला सहायकों ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य गेट में धरना देकर नारेबाजी भी की। साथ ही धमकी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन तेज करेंगे।

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचपी विश्वकर्मा के कार्यालय में पहुंचे प्रयोगशाला सहायकों ने कहा कि 31 मार्च को विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं, लेकिन उन्हें पिछले चार माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा रमसा के जिला परियोजना अधिकारी ने पिछले दिनों कहा था कि मार्च 2015 तक बजट उपलब्ध हो चुका है।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र बकाया वेतन भुगतान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष विवेक भट्ट, महेश शर्मा, उमेश जोशी, कमलेश रावत, उमेश जोशी, बबली मेहता, खीमा भट्ट, हेमा जोशी, तृप्ति भट्ट, रजनी, अर्चना आदि थे। बता दें कि रमसा के तहत नियुक्त कार्यालय सहायकों को भी लंबे समय से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनमें भी भारी गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed