{"_id":"5e8c3aba8ebc3e728901601f","slug":"people-upset-due-to-lack-of-water59","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी न आने से जून स्टेट और मल्ला ओखलकांडा वासी परेशान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पानी न आने से जून स्टेट और मल्ला ओखलकांडा वासी परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। एक तरफ जहां शहर और गांव वासी लॉकडाउन की वजह से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ पानी न आने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। भीमताल के जून स्टेट और निशौला क्षेत्र में जलसंस्थान के पंप हाउस की पैनल खराब होने से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जून स्टेट निवासी डॉ रिसेंद्र कुमार ने बताया कि पानी न आने से लोगों कै हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके चलते लोग बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि जलसंस्थान के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जलसंस्थान के जूनियर इंजीनियर अनिल परिहार ने बताया कि पंप हाउस में पैनल खराब होने से पानी की समस्या हो रही है। बुधवार को समस्या हल कर दी जाएगी। इधर मल्ला ओखलकांडा क्षेत्र में पानी न आने से ग्रामीण परेशान हैं। पूर्व प्रधान खीम सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पानी न आने से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि ओखलकांडा के अस्पताल में भी पानी की समस्या हो रही है। बिष्ट ने कहा कि अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी पानी की समस्या हल नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने जलसंस्थान से पानी की समस्या को जल्द हल करने को कहा है। ताकि उन्हें पैदल पीने का पानी लाने को मजबूर न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।