{"_id":"6a57e5458af0906f6a0f52f2","slug":"people-took-to-the-streets-against-smart-meters-nainital-news-c-8-1-hld1029-800458-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
Thu, 16 Jul 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर के विरोध में नगर निगम के पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने बुधवार को शहर में रैली निकाली और बाद में सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षद रोहित कुमार ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र खून से लिखते हुए स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने मीटर लगाने की मांग की।
नगर निगम के राजपुरा, गांधी नगर, नई बस्ती, बनभूलपुरा समेत कई अन्य क्षेत्रों के प्रदर्शनकारी बुधवार की सुबह बुद्ध पार्क में एकत्रित हुए। दोपहर में प्रदर्शनकारियों ने बुद्ध पार्क से सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं तब से उनके विद्युत बिल कई गुना बढ़कर आ रहे हैं। इन भारी भरकम बिलों के कारण आम जनता को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों के सामने बिजली के बिलों का भुगतान करना मुश्किल हो गया है।
बाद में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बढ़े हुए विद्युत बिलों की जांच कराकर उन्हें माफ कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन तेज करेंगे। प्रदर्शनकारियों में पार्षद रोहित कुमार, सलीम सैफी, सलमान सिद्दीकी, रईस अंसारी, मौकिन सैफी, नदीम सैफी, समीर, मोना शर्मा, जकरिया पठान आदि रहे