{"_id":"684ddabd2277435b6603ecb9","slug":"people-struggled-with-traffic-jam-from-kathgodam-to-ranibagh-haldwani-news-c-8-1-hld1044-581717-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: काठगोदाम से रानीबाग तक जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: काठगोदाम से रानीबाग तक जाम से जूझे लोग
Sun, 15 Jun 2025 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैंची धाम जाने वाले भक्तों के पहुंचने का असर शनिवार को हल्द्वानी से रानीबाग तक नजर आया। सुबह से ही काठगोदाम से रानीबाग तक वाहनों की कतार के कारण जाम लग गया। यूपी और अन्य बाहरी राज्यों की बाइक लेकर पहुंचे लोगों को पुलिस ने बैरियर से लौटा दिया।
शनिवार सुबह से पर्वतीय क्षेत्रों पर जाने के लिए वाहनों का पहुंचना शुरू हो गया। इस कारण काठगोदाम से रानीबाग तक छोटे-बड़े वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे। इस दौरान पहाड़ जाने वालों में बाइकसवारों की संख्या ज्यादा थी। काठगोदाम चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस ने बाइक चालकों को रोककर उनकी आईडी और वाहन नंबर की जांच की। बाहरी नंबर की बाइक के प्रतिबंध होने पर पुलिस ने शनिवार शाम तक 400 चालकों को लौटा दिया। हल्द्वानी से ज्योलीकोट तक 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था बनाने के लिए तैनात किया गया था।