फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People should come forward for Hindu unity

Nainital News: हिंदू एकजुटता के लिए आगे आएं लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
People should come forward for Hindu unity
कोटाबाग/गरमपानी। कोटाबाग ब्लॉक की ग्रामसभा आंवलाकोट के भटलानी स्थित जनकपुरी में विशाल हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर के संत गोपीनाथ, जिला प्रचारक जितेंद्र एवं हल्दूचौड़ की प्रोफेसर डॉ. चंद्रा जोशी ने हिंदुत्व एकता और एकत्रित होकर समाज को मजबूत करने का आह्वान किया। प्राइमरी स्कूल गिनतीगांव के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, दायित्वधारी सुरेश भट्ट, मनोज पाठक, ज्येष्ठ प्रमुख गीता तिवारी, दीपा ढौंडियाल, प्रभा पांडे, कुसुमलता पांडे, जिला कार्यवाह राहुल जोशी, निर्मल, इंद्र दत्त, चंदन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


गरमपानी में हिंदू रक्षा समिति की ओर से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस प्यूड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। ज्योलीकोट के कथावाचक धार्मिक गुरु रघु गौरांग और जिला प्रचारक अमित ने लोगों को हिंदू धर्म के महत्व और समाज में इसकी सशक्त भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान संयोजक राजेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश सुयाल, हिंदू रक्षा समिति अध्यक्ष कमल नाथ शर्मा, कुंदन चिलवाल, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed