फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People roared against the Jal Sansthan with empty utensils

खाली बर्तन लेकर जल संस्थान के खिलाफ गरजे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
People roared against the Jal Sansthan with empty utensils
हल्द्वानी पॉलीशीट में पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन करते क्षेत्र के लोग। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। वार्ड नंबर पांच के पॉलीशीट क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से पेयजल संकट बरकरार है। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने रविवार को खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया और जलसंस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी निर्मल चम्याल का कहना है कि एक हफ्ते से नल में पानी नहीं आ रहा है। लोगों को दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। समाजसेवी सविता गुरुरानी का कहना है कि सुबह उठकर टैंकरों का इंतजार करना पड़ता है। मुश्किल से दो बाल्टी पानी भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर पानी की समस्या का हल नहीं किया गया तो क्षेत्रवासियों के साथ उग्र आंदोलन करते हुए जलसंस्थान कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में गीता देवी, राधा लोहनी, दीपू अधिकारी, पदमा गड़िया, पुष्पा राजपूत, नेहा, हरीश अधिकारी, दीपा देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed