{"_id":"63ec008bcc5e19a99a00b125","slug":"people-roared-against-drinking-water-crisis-haldwani-news-c-8-1-hld1036-53875-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: पेयजल संकट के विरोध में जल संस्थान कार्यालय में गरजे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: पेयजल संकट के विरोध में जल संस्थान कार्यालय में गरजे लोग
Wed, 15 Feb 2023 03:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 15 Feb 2023 03:13 AM IST
विज्ञापन
जलसंस्थान कार्यालय में प्रदर्शन करते लोग।
हल्द्वानी। पेयजल संकट के विरोध में दमुवाढूंगा के बुद्ध विहार क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही पानी का संकट जल्द दूर नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुद्ध विहार के लोगों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते से क्षेत्र में पानी का संकट है। इससे लोगों की दिनचर्या पटरी से उतर चुकी है। अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद अभी तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते पानी की सप्लाई बाधित हुई है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में आशू, जानकी, रेखा देवी, शालिनी भारती, मीना रौतेला, खष्टी पंवार, शांति पंवार आदि शामिल थे।
ट्यूबवेल खराब होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित
हल्द्वानी। शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्यूबवेल खराब होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। चौफुला, कमलुवागांजा मेहता और किशनपुर घुड़दौड़ा में ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से पानी की सप्लाई बाधित रही। इसके चलते 15,000 से अधिक आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है।