फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   people put pressure on police to arrest culprits

आरोपियों की गिरफ्तारी को कोतवाली घेरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
people put pressure on police to arrest  culprits
रामनगर कोतवाल का घेराव करते खनन कारोबारी। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कोसी नदी के कालूसिद्ध गेट पर शुक्रवार को खनन कारोबारी पर फायर झोंकने के साथ ही मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर को खनन व्यवसायियों और ग्रामीणों ने शनिवार को कोतवाली का घेराव किया। आरोप लगाया कि निकासी गेट पर अराजकता और गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक पुत्र जगमोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दर्जनों खनन व्यवसायियों एवं ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर खनन कारोबारी शमशेर अली के साथ हुई घटना पर रोष जताया। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं गेट पर बाहरी लोगों द्वारा की जा रही अराजकता को खत्म करने की मांग को लेकर कोतवाल रवि सैनी का घेराव भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कोसी नदी के कालूसिद्ध गेट पर अवैध वसूली एवं अराजकता फैलने के लिए संबंधित विभागों को भी जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इस मामले का शीघ्र ही निस्तारण नहीं हुआ तो खनन कारोबारी आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रधान इमरान खान, अनवर मलिक, शकील अंसारी, सुमित लोहनी, घनश्याम शर्मा, हाजी सालिम, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद शरीफ, जुल्फिकार, मोबीन मलिक, जाकिर हुसैन, शेर मोहम्मद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग और मारपीट के वीडियो की जांच कर रही पुलिस
खनन कारोबारी पर फायरिंग और मारपीट के संबंध में एक वीडियो पुलिस के हाथ लगा है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि वीडियो में साफ है कि कार सवार युवकों पर पहले हमला किया गया है और वीडियो में कहीं भी फायरिंग की बात निकलकर नहीं आ रही है। फिर भी वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed