फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People of railway colony agitated on closing the road, accusing dictatorship of railway administration

रास्ता बंद करने पर भड़के रेलवे कॉलोनी के लोग, रेलवे प्रशासन पर लगाया तानाशाही का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
People of railway colony agitated on closing the road, accusing dictatorship of railway administration
काठगोदाम स्थित रेलवे कॉलोनी में रेलवे द्वारा कॉलोनी का एक मात्र रास्ता बंद किए जाने के विरोध में - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। रेलवे कॉलोनी काठगोदाम में रेल प्रशासन की ओर से कॉलोनी में आने जाने का रास्ता बंद करने पर लोेग भड़क गए। उन्होंने रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और रास्ते को जल्द से जल्द खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को कॉलोनी के लोग रेल पटरी के पास जमा हो गए। उन्होंने रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आरोप लगाते हुए कहा कि नैनीताल मार्ग से रेलवे कॉलोनी के लोगों को जोड़ने का यही रास्ता है। लेकिन रेलवे प्रशासन ने रेल सुरक्षा की बात कहते हुए इसे बंद कर दिया। अब पटरी पार के रेलवे कॉलोनी के लोगों के सामने आवाजाही की समस्या खड़ी हो गई। रेल कॉलोनी में करीब 250 परिवार रहते हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में जब स्टेशन मास्टर चयन रॉय से बात करने के लिए फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इधर, रेलवे के अन्य अधिकारियों ने बताया कि रास्ते को सुरक्षा कारणों से बंद किया गया है क्योंकि यह रेल पटरी के ऊपर से गुजरता है। जिस पर कॉलोनी के लोगों ने कहा कि रेलवे को कॉलोनी के रास्ते के भी व्यवस्था करनी चाहिए। यहां से आबादी की ओर जाने का कोई तय रास्ता नहीं है। प्रदर्शन में मुन्नी देवी, अमित कुमार, शबनम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम से मिलेंगे नरमू के पदाधिकारी
हल्द्वानी। नरमू की स्थानीय शाखा के पदाधिकारी रास्ता बंद किए जाने के मसले को लेकर मंगलवार को डीआरएम आशुतोष पंत से मिलेंगे। प्रदर्शन में शामिल नरमू के पदाधिकारियों में शाखा अध्यक्ष राम कुमार वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र चौधरी, अभिषेक सिन्हा आदि थे।

लोगों में उबाल
रेल प्रशासन ने रास्ता बंद कर दिया है। जो बीमार हैं उन्हें अस्पताल कैसे ले जाएं। यहां कोई वाहन नहीं आ पा रहा है। रेल प्रशासन ने कॉलोनी वालों के साथ तानाशाही की है। - कमलेश कुमार
अगर रेलवे कॉलोनी में कोई हादसा हो जाए तो मदद कैसे आएगी। शहर से जुड़ने का यही एक रास्ता था, जिसे बंद कर दिया गया है। - राजीव सक्सेना
महिलाओं को इधर उधर जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। बच्चों को लाने ले जाने में बहुत परेशानी हो रही है। सड़क पर जाना मुश्किल हो गया है। - गीता
रास्ता बंद करके कॉलोनी वालों को बंद कर दिया है, जबकि यहां कई परिवार रहते हैं। हमारी मांग है रास्ता को जल्द खोला जाए। - ममता चंद्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed