{"_id":"67afa672a5fc8acaf70c31d0","slug":"people-of-bagjala-demanded-to-give-ownership-rights-haldwani-news-c-8-1-hld1013-512574-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बागजाला के लोगों ने की मालिकाना हक देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बागजाला के लोगों ने की मालिकाना हक देने की मांग
विज्ञापन
हल्द्वानी। कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदर पाल आर्य के नेतृत्व में ग्राम बागजाला वासियों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने ज्ञापन देकर बागजाला के लोगों को मालिकाना हक दिए जाने और पूर्व की भांति देवला तल्ला पजाया के लोगों को ग्राम पंचायत की मतदान सूची में जोड़ने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि बागजाला गांव 1942 से बसा है और उत्तर प्रदेश सरकार ने 1978 में पट्टे आवंटित किए थे, लेकिन अभी भी ग्रामीणों को मालिकाना हक नहीं मिला है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने संज्ञान लेते हुए कहा कि वह ग्राम बागजाला के लोगों के साथ हैं और मामला विधानसभा में उठाएंगे। ज्ञापन देने वालों में बागजाला जनकल्याण समिति संरक्षक इंदर पाल आर्य, अध्यक्ष कैलाश चंद्र चमोली, सचिव विपिन राज, कोषाध्यक्ष दयाकिशन, दीवान राम, चंदन राम लाल आदि थे। माई सिटी रिपोर्टर