फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People love to be a major asset: Maya

लोगों का प्यार ही सबसे बड़ी पूंजी : माया 

Sun, 25 Sep 2016 11:23 PM IST
निशांत खनी/हल्द्वानी। 
निशांत खनी/हल्द्वानी।  Updated Sun, 25 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
People love to be a major asset: Maya
माया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
माया उपाध्याय कुमाऊं की सबसे लोेकप्रिय लोक गायकों में शुमार हैं। माया उपाध्याय ने कई सुपर हिट गीतों को अपनी आवाज दी है। युवाओं में माया का जबर्दस्त क्रेज है। उनकी सुरीली आवाज सुनकर युवा ही नहीं बच्चे और बूढ़े भी झूमने लगते हैं। माया की यही सबसे बड़ी शोहरत है। माया के मुताबिक आज के दौर में लोगों के दिलों में बसना ही सबसे बड़ी सफलता है। 
विज्ञापन


मोतीनगर में आयोजित तराई भाबर महोत्सव में पहुंचीं माया उपाध्याय ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि ‘छिणा पाणि’ एलबम जल्द ही उनके चाहने वालों के लिए बाजार में आएगी। एलबम में आठ गीत होंगे और इसकी विडियो रिकार्डिंग भी शुरू हो गई हैं। उम्मीद है कि अन्य एलबमों की तरह प्रशंसकों को यह भी बेहद पसंद आएगी। माया के मुताबिक एलबम के आठों गीत समसामयिक हैं।
विज्ञापन


माया उपाध्याय अब तक पांच सौ से अधिक कुमाऊंनी गीतों को आवाज दे चुकी हैं। माया कहती हैं, लोकप्रिय कुमाऊंनी लोक गायक गोपाल बाबू उनके आदर्श हैं। गोपाल बाबू की तरह ही अपने गीतों से वह उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को जिंदा रखने की कोशिश करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फी के लिए उमड़े प्रशंसक 
महोत्सव में पहुंचते ही माया उपाध्याय प्रशंसकों से घिर गईं। प्रशंसक उनके साथ सेल्फी के लिए उमड़ पड़े। माया ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और स्टेज शो से पहले प्रशंसकों के साथ सेल्फी खिंचवाई।


गांव का सामूहिक महोत्सव 
तराई भाबर महोत्सव के आयोजन में ग्रामसभा फताबंगर ने अनूठी पहल शुरू की है। ग्रामसभा की तरफ से सामूहिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें न कोई व्यक्ति आयोजक है और न ही मेहमान। सभी लोगों की भागीदारी है। ग्राम प्रधान मोहन चंद्र लोशाली ने बरेली रोड के सभी 22 ग्राम प्रधानों और 10 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। आमंत्रित अतिथि राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता छोड़ ग्रामीण जनता के साथ बैठक महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed