{"_id":"699a22b5655ced3492039f01","slug":"people-in-haldwani-are-keeping-dangerous-breed-dogs-without-registration-nainital-news-c-337-1-hld1039-130398-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिना पंजीकरण हल्द्वानी में खूंखार नस्ल के कुत्ते पाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिना पंजीकरण हल्द्वानी में खूंखार नस्ल के कुत्ते पाल रहे लोग
Sun, 22 Feb 2026 02:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के रिहायशी इलाकों में बिना पंजीकरण खतरनाक नस्ल के कुत्ते पालने का चलन बढ़ गया है। मामले में नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को पीलीकोठी में चलाए गए अभियान में पिटबुल, जर्मन शेफर्ड, रॉटविलर आदि नस्ल के कुत्ते मिले हैं। एक मकान स्वामी को जर्मन शेफर्ड का पंजीकरण न कराने पर कार्रवाई और जुर्माने की चेतावनी दी गई।
शहर के गली-मोहल्लों में पालतू कुत्तों से परेशान लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को वार्ड-51 पीलीकोठी क्षेत्र में 29 घरों में चेकिंग की गई। इनमें तीन घरों में कुत्ते मिले। इनमें दो का पंजीकरण मिला और परमानंद विहार में खूंखार जर्मन शेफर्ड कुत्ता बगैर पंजीकरण के घर में बंधा मिला। एक घर में खतरनाक पिटबुल भी मिला। हालांकि उसका पंजीकरण था। निगम का कहना है कि चेकिंग अभियान में पालतू कुत्ते का पंजीकरण नहीं मिलने पर 2500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि पिटबुल के काटने के मामलों के बाद कई राज्यों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा गया है। टीम में सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, बाबी मसीह, राहुल, दीपक शामिल रहे।
पालतू कुत्तों से इसलिए परेशान हैं लोग
पिछले दिनों पॉलीशीट, मुखानी, जज फार्म, पीलीकोठी, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल आदि क्षेत्रों में पालतू कुत्तों की गंदगी से परेशान लोगों ने निगम प्रशासन से शिकायत की थी। शहर के रिहायशी इलाकों में लोग विभिन्न नस्ल के कुत्ते तो पाल रहे हैं लेकिन सुबह और शाम कुत्तों को गली-मोहल्लों में घुमाते हैं या खुला छोड़ देते हैं। इससे जहां-तहां गंदगी फैल रही है और कुत्ते स्कूली बच्चों के पीछे काटने को भी दौड़ रहे हैं। कई बार तो इसके कारण विवाद और मारपीट की नौबत आ चुकी है।
विज्ञापन
पंजीकरण कराने से बच रहे पशु प्रेमी
नगर निगम के 60 वार्डाें में करीब तीन लाख से अधिक की आबादी है। अनुमान के मुताबिक इनमें आठ से 10 प्रतिशत लोगों ने पालतू कुत्ते पाल रखे हैं लेकिन निगम में अब तक मात्र चार हजार कुत्तों का ही पंजीकरण है, इनमें दो हजार ऑफलाइन और इतने ही ऑनलाइन हैं। प्रति कुत्ते का एक साल का पंजीकरण शुल्क 200 रुपये है।
पालतू कुत्तों का पंजीकरण न कराने वालों को पहले चेतावनी दी जा रही है, तय समय में प्रक्रिया पूरी न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। वार्डों में चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
परितोष वर्मा, नगर आयुक्त