फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People have given a majority, therefore work of public interest

जनता ने बहुमत दिया है इसलिए जनहित के काम करें

Sun, 14 May 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Sun, 14 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
People have given a majority, therefore work of public interest
bjp logo

भाजपा जिला हल्द्वानी की कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के हितों के काम करने चाहिए। जनता ने पूर्ण बहुमत देकर सत्ता तक पहुंचाया ऐसे में जनता के कामों के प्रति तत्परता दिखानी चाहिए।

विज्ञापन


शनिवार को गौलापार एक बैंक्वेट हाल में हुई बैठक में पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक भाजपाई के लिए संगठन को हमेशा मजबूती के साथ खड़े रहना चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत ने कहा कि सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी सभी को होनी चाहिए। सरकार के जनहित के हर फैसले को आम लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए।  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा ने कहा कि जनता को सरकार से आशाएं बहुत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा का दायित्व काफी बढ़ जाता है। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए सभी पदाधिकारी अपने मंडलों से दूसरे मंडलों में जाएंगे। 25 मई को विस्तारक वर्ग हल्द्वानी में होगा और प्रदेश प्रशिक्षण शिविर 21 से 23 जून तक बद्रीनाथ में होगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष में आगामी तीन माह में किए जाने वाले कार्यों एवं एजेंड पर भी विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा पहली से 25 जून तक जनसंपर्क महाअभियान चलाएगी।  कार्यसमिति में विधायक नवीन दुम्का, बंशीधर भगत, मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रकाश हर्बोला, हेमंत द्विवेद्वी, मजहर नईम नवाब, तरुण बंसल, प्रकाश रावत, दिनेश खुल्बे, बिंदेश गुप्ता, दीपाली कन्याल, रेनू अधिकारी, ऋतु डालाकोटी, शांति भट्ट, मनोज पाठक आदि थे। 

नहीं पहुंचे प्रकाश पंत और दीवान बिष्ट 

भाजपा जिला हल्द्वानी की कार्यसमिति में वित्त मंत्री प्रकाश पंत को आना था। देहरादून में समन्वय समिति की बैठक होने के कारण वह नहीं पहुंच पाए। दूसरी ओर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट भी कार्यसमिति में नहीं पहुंचे। सूत्रों के अनुसार दीवान सिंह बिष्ट पहले सत्र में नहीं पहुंच पाए थे। संदेश आया कि दूसरे सत्र में आएंगे मगर वह दूसरे सत्र में भी नहीं पहुंचे। 

अधिकारी नहीं सुन रहे 

कार्यसमिति में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार बदलने के बाद भी अधिकारियों का रवैया नहीं बदला है। अधिकारी अपने पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं। अधिकारियों की बड़े नेताओं के खिलाफ जमकर शिकायत की गई। कहा गया कि गरीब जनता की भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। सरकार की ओर से कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए कि गरीब जनता की सुनवाई हर हाल में की जाए। 

अति महत्वाकांक्षा होती है घातक 

भाजपा जिला हल्द्वानी की कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत ने एक नेता पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अति महत्वाकांक्षा और असंतोष व्यक्ति के लिए घातक होता है। इंसान को जितना मिला है उसी में संतोष करना चाहिए।


बता दें कि बहुमत आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नाम चल रहे हैं। भाजपा के एक सांसद का नाम भी तेजी से चल रहा था। कांग्रेस सरकार गिरने के दौरान भी उनका नाम सुर्खियों में रहा था। ऐसे में बचदा ने भी इशारों में ही निशाना साध दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed