फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People face the problems.

Nainital News: स्वच्छ पानी को तरस रहे वार्ड 17 के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
किच्छा में स्टैंड पोस्ट पर पानी के लिये लगी कतारें। संवाद 
किच्छा। नगरपालिका के वार्ड 17 में इन दिनों पेयजल समस्या है। करीब सौ परिवारों के लिए मात्र एक स्टैंड पोस्ट लगा हुआ है जो पर्याप्त आपूर्ति नहीं कर पाता है। सुबह यहां पहले बाल्टी लगाने वालों की होड़ लगती है। पानी के बर्तनों को स्टैंड पोस्ट पर लगा दिया जाता है। लोगों ने सरकार से पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के पुराना बरेली रोड पर डाकघर और मवेशी अस्पताल से आगे का हिस्सा पानी की समस्या का सामना कर रहा है। यहां पर मात्र एक सरकारी टंकी का पोस्ट होने से पानी के लिए लोगों को यहां सुबह जल्दी आकर अपने बर्तनों की कतारें लगानी पड़ती हैं। महिलाओं को बच्चों काे स्कूल भेजने से पहले दिन भर के पीने के पानी की व्यवस्था करनी होती है। पेयजल के लिए पहले बाल्टी लगाने के चक्कर में कई बार लोग आपस में भिड़ जाते हैं। इस संबंध में यहां रहने वाले भगवान दास, महावीर, लल्लू, शमीम, सरोज आदि ने कहा कि कई साल पहले यहां पर मंदिर के पास नगरपालिका ने एक सबमर्सिबल लगवाया था जो करीब एक साल से खराब है। सबमर्सिबल जब चालू स्थिति में था तब जरूर लोगों को कुछ राहत मिली थी। वार्डवासियों ने इस क्षेत्र में कम से कम चार स्टैंड पोस्ट और लगाने की मांग की है। मोहल्ले की शमीम ने बताया कि लोग मजबूरन नल का पानी पीते हैं जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

कुमाऊं जल संस्थान के जेई आसिम का कहना है कि हमारे पास सीधे स्टैंड पोस्ट लगाने का कोई अधिकार नही है। अगर पालिका हमें कहीं स्टैंड पोस्ट लगवाने को कहती है तो हम लगवाते हैं। किच्छा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि खराब पड़े सबमर्सिबल को ठीक करवाया जाएगा। कहा कि स्टैंड पोस्ट कुमाऊं जल संस्थान की ओर से लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed