Blood Donation: अमर उजाला के रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर पहुंचे लोग, स्कूली बच्चों में भी दिखा जोश
नैनीताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से और लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सहयोग से बीडी पांडे अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
नैनीताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से और लेक सिटी वेलफेयर क्लब के सहयोग से बीडी पांडे अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अस्पताल में सुबह दस बजे से शिविर की शुरुआत हुआ। अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में सुबह से बढ़-चढ़कर लोग रक्तदान करने पहुंचे हैं। अब तक लगभग 16 लोग रक्तदान कर चुके हैं। कई लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया है।
ये पढ़ें- आग ने छीनी खुशियां: एक बोतल पानी, फायर प्रूफ कपड़ों के बिना भेजा जंगल, अब जाकर टूटी अधिकारियों की नींद
आयोजन की सफलता में क्लब अध्यक्ष ज्योति ढोढ़ीयाल, दीप पांडे, जीवंती भट्ट, अमिता सह, कविता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, रानी साह, विनीता पांडे, हिमांशु पांडे, रमा भट्ट, मीनू बुधलकोटी, संतोष साह, सीमा सेठ समेत अस्पताल के पीएमएस डॉ. तरुण टम्टा, रजनीश मिश्रा, डा. प्रियांशु श्रीवास्तव, आकांक्षा, संगीता, मजिद अली रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.