{"_id":"7bcb2ee91a09f2cb9a81d3263caeca34","slug":"people-coming-from-the-back-of-rising-crime-up-dig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते अपराधों के पीछे यूपी से आ रहे लोग : डीआईजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते अपराधों के पीछे यूपी से आ रहे लोग : डीआईजी
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Tue, 03 Feb 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल का कहना है कि जिले की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था उनकी प्राथमिकता रहेगी। मीडिया और पुलिस के बीच बेहतर संबंध स्थापित किए जाएंगे। पुलिस-पब्लिक पार्टनरशिप के रूप में काम किया जाएगा, ताकि लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।
विज्ञापन
मल्लीताल डीआईजी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत में श्री सैलाल ने कहा कि तराई-भाबर में बढ़ आपराधिक घटनाओं के पीछे यूपी की ओर से यहां शरण लेने वाले लोग हैं। पुलिस उनका सख्ती से सत्यापन कर रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि कोई भी व्यक्ति किराएदार को रखने से पहले उसका सत्यापन हर हाल में कराए। उन्होंने कहा कि जल्द ही रेंज की मीटिंग कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन