फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People are troubled by the heat in Haldwani

Uttarakhand: चटख धूप और गर्म हवा...हल्द्वानी में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 36 डिग्री से अधिक पहुंचा पारा

Fri, 28 Mar 2025 10:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Mar 2025 10:36 AM IST
सार

हल्द्वानी में तापमान एक दिन में दो डिग्री बढ़कर बृहस्पतिवार को 36.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। यह पिछले 17 वर्षों में 27 मार्च को सर्वाधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में अब लगातार बढ़त दर्ज होती रहेगी।

विज्ञापन
People are troubled by the heat in Haldwani
बढ़ता तापमान चिंताजनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। तापमान में इजाफा हो रहा है और दिन में गर्मी की चुभन बढ़ रही है। वहीं, हल्द्वानी में तापमान एक दिन में दो डिग्री बढ़कर बृहस्पतिवार को 36.6 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। यह पिछले 17 वर्षों में 27 मार्च को सर्वाधिक रहा। सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में गर्म हवा चलती रही। यही नहीं दोपहर तक रुक-रुककर धूल भरी आंधी चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में अब लगातार बढ़त दर्ज होती रहेगी।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह से ही तापमान में गर्मी रही। चटख धूप के बीच गर्म हवाएं चल रही थी और बीच-बीच में धूल भरी आंधी लोगों की परेशानी का सबब बन रही थी। एकाएक बढ़ी गर्मी से हर कोई परेशान नजर आ रहा था। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बुधवार की रात का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन का तापमान 34.6 डिग्री रहा। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान दो डिग्री बढ़कर 36.6 तक पहुंच गया।

विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि मुक्तेश्वर का तापमान भी चार डिग्री बढ़कर अधिकतम 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.2 डिग्री पर पहुंच गया है। नैनीताल के तापमान में आठ डिग्री की बढ़त रिकॉर्ड की गई है। पिछले साल 26 मार्च को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस था, जबकि इसी तारीख इस वर्ष तापमान बढ़कर अधिकतम 26 और न्यूनतम 17 डिग्री पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed