{"_id":"6628510e2034b21f14098c4a","slug":"pediatrics-department-packed-patients-admitted-to-another-ward-haldwani-news-c-337-1-shld1032-108832-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाल रोग विभाग पैक, दूसरे वार्ड में भर्ती किए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाल रोग विभाग पैक, दूसरे वार्ड में भर्ती किए मरीज
विज्ञापन
हल्द्वानी। डायरिया, टायफायड, बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बेस अस्पताल के बाल रोग विभाग के फुल चलने के कारण मंगलवार को नए मरीजों को मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया। बेस अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि हर रोज 20 से 25 बच्चों में डायरिया और फीवर की शिकायत मिल रही है। तीन दिन से 30 बेड फुल चल रहे हैं। अब नए मरीज आए तो दूसरा वार्ड लेना पड़ा। वहीं सुशीला तिवारी अस्पताल में भी बाल रोग विभाग में रोजाना 15 से 20 डायरिया और बुखार से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं।
बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ केके पांडे ने बताया कि बुधवार को डेंटल सर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञ को कैंप पर जाना है। ऐसे में दोनों डॉक्टर अस्पताल में आज सेवा नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को अस्पताल के 91 बेड में मरीज भर्ती हैं।
जन औषधि केंद्र में बीपी और मल्टी विटामिन की दवा खत्म
हल्द्वानी। बेस अस्पताल के जन औषधि केंद्र में बीपी और मल्टी विटामिन की दवा खत्म हो गई हैं। बताते हैं कि मल्टी विटामिन की दवा दो माह से नहीं हैं। वहीं बीपी की एम्लोडीपिन भी नहीं आ रही है। बीपी की दवा लेने करीब 50 मरीज रोजाना आ रहे हैं।