{"_id":"69ebc93b02d42be38b0a29c2","slug":"pediatricians-post-vacant-for-two-years-childrens-treatment-in-crisis-nainital-news-c-238-1-shld1020-125209-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो साल से बालरोग विशेषज्ञ का पद खाली, बच्चों के इलाज पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो साल से बालरोग विशेषज्ञ का पद खाली, बच्चों के इलाज पर संकट
Sat, 25 Apr 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में बीते दो वर्षों से बालरोग विशेषज्ञों के दो पद खाली पड़े हैं लेकिन अब तक शासन स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हालात ऐसे हैं कि सांसद अजय भट्ट के पत्र को भी नजरअंदाज कर दिया गया जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना 60 से 70 बीमार बच्चे इलाज के लिए पहुंचते हैं। कई बार यह संख्या 100 तक भी पहुंच जाती है। इसके बावजूद तीन स्वीकृत पदों के सापेक्ष केवल एक ही बालरोग विशेषज्ञ तैनात है। एक चिकित्सक पर पूरा भार होने से मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब एकमात्र विशेषज्ञ छुट्टी पर चले जाते हैं। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को दूसरे अस्पतालों से डॉक्टर बुलाकर किसी तरह व्यवस्था संभालनी पड़ती है। लेकिन कभी व्यवस्था न होने पर बच्चों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ता है। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा के अनुसार रिक्त पदों को भरने के लिए शासन से लगातार मांग की गई है।