फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PDF object can then reconsider: Tamta

पीडीएफ को आपत्ति है तो कर सकते हैं पुनर्विचार: टम्टा

Sun, 29 May 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 29 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
 कांग्रेस की तरफ से उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि वह पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं। पार्टी आलाकमान का आदेश सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना उन्हें मीडिया से मिली है। मीडिया से ही पीडीएफ विधायकों में असंतोष की जानकारी आ रही है।
विज्ञापन


प्रदीप टम्टा ने कहा कि संगठन में एकता और प्रदेश में सरकार का स्थायित्व जरूरी है। पीडीएफ या किसी भी व्यक्ति को आपत्ति है तो राज्यसभा प्रत्याशी के चयन को लेकर पुनर्विचार किया जा सकता है। 
विज्ञापन


प्रदीप टम्टा अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। प्रदीप टम्टा मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होने पर पूर्व सांसद ने कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की बदौलत ही उनका अस्तित्व है। पार्टी ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि बतौर राज्यसभा सदस्य वह हिमालयी राज्यों का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे, ताकि हिमालयी राज्यों का समग्र विकास हो सके। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियां विषम हैं, सरकार को इनके प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पूर्व सांसद ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कई ज्वलंत मुद्दे हैं। बगैर केंद्र सरकार की सहभागिता के समस्याओं का हल संभव नहीं है। 


पीडीएफ में असंतोष और आपात बैठक बुलाए जाने की सूचनाओं पर पूर्व सांसद टम्टा ने कहा कि किसी को भी आपत्ति है तो विकल्प अभी खुले है। राज्यसभा प्रत्याशी पर पुनर्विचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि उनके लिए संगठन में एकता और सरकार में स्थायित्व जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed