{"_id":"dfdf778a5825d02db105f292f1f199cb","slug":"payments-job-card-holders-in-15-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब कार्ड धारको को 15 दिन में करें भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉब कार्ड धारको को 15 दिन में करें भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा मनरेगा में काम करने वाले जॉब कार्ड धारकों को 15 दिन में भुगतान किया जाए। जिससे बेरोजगारों का मन काम में लगा रहे। उन्होंने मनरेगा के तहत कृषि कार्यों को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन
रयाल शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।
उन्होंने आंगनबाड़ी के नवनिर्मित भवनों का निरीक्षण कर गुणवत्ता परक सामग्री लगाने को कहा। इसके बाद उन्होंने बाल विकास कार्यालय में टेकहोम राशन, वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं की जानकारी एकत्र की। कार्यालय में अव्यवस्था पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन