फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pay special attention to shuttle service, drinking water, toilet facilities for tourists

Nainital News: सैलानियों के लिए शटल सेवा, पेयजल, शौचालय की सुविधाओं पर दें विशेष ध्यान

Thu, 21 Aug 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 21 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Pay special attention to shuttle service, drinking water, toilet facilities for tourists
पर्यटन को लेकर सीडीओ ने ली बैठक। फोटो सूचना विभाग
नैनीताल। पर्यटन सीजन में सैलानियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएं ताकि आने वाला प्रत्येक पर्यटक बेहतर संदेश लेकर यहां से जाएं। सीडीओ ने जिला मुख्यालय समेत कैंची धाम व अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं व उनमें आवश्यक सुधार आदि के बारे में चर्चा कर सुझाव भी लिए।
विज्ञापन


बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले के पर्यटन स्थलों पर बिजली-पानी, शौचालय आदि सुविधाओं व व्यवस्थाओं आदि के संबंध में स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया, फीडबैक, विचार और सुझाव लिए गए। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्किंग के टेंडर कर लिए जाएं। शटल सेवा के लिए भी टेंडर आदि प्रक्रिया समय से कर ली जाए। उन्होंने कैंचीधाम में निर्माणाधीन पार्किंग के कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए। साथ ही घोड़ा स्टैंड में वाहन पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के निर्देश नैनीताल एसडीएम को दिए। इस मौके पर डीडीए सचिव विजय नाथ शुक्ल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




रेट लिस्ट डिस्प्ले की जाए
सीडीओ ने कहा, सभी पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट डिस्प्ले की जाए। होटल व्यवसायी अपने होटल की सेवा एवं दरों की सूची इन स्थानों पर चस्पा कर सकते हैं। वहीं, पर्यटन सीजन से पूर्व सभी सड़क मार्गों से मलबा और भवन सामग्री हटा ली जाए। पुलिस, परिवहन विभाग यह भी सुनिश्चित करें कि सड़क किनारे वाहन पार्किंग न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed