{"_id":"68a78e74185730e5d80a031f","slug":"pay-one-lakh-and-put-0786-and-0001-numbers-on-the-car-haldwani-news-c-8-1-hld1044-621762-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एक लाख चुकाएं, गाड़ी में 0786 और 0001 नंबर लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एक लाख चुकाएं, गाड़ी में 0786 और 0001 नंबर लगाएं
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के नए वाहनों को जारी होने वाली यूके 04 एक्यू की सिरीज खत्म हो गई। अब एआर सिरीज के नंबर खोल दिए गए हैं। इन नंबरों के लिए ऑनलाइन बुकिंग परिवहन विभाग की वेबसाइट के जरिये हाेगी। इस बार 0786 और 0001 नंबर के लिए लोगों को एक-एक लाख रुपये खर्च करने होंगे।
एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने बताया कि एआर सिरीज के दो नंबर 0786 और 0001 के लिए एक-एक लाख रुपये की बुकिंग धनराशि रखी गई है। 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999 के अलावा 0002 से 0009 तक के नंबर के लिए 25 हजार रुपये चुकाने होंगे। दस हजार रुपये की बुकिंग धनराशि में 0011, 0022....जैसे नंबर मिलेंगे। 7000, 7070, 7272, 0777 के लिए भी इसी बुकिंग धनराशि को ऑनलाइन जमा करना होगा।
-
पांच हजार और दो हजार बुकिंग राशि में भी कई नंबर हैं, जिन्हें वेबसाइट पर देखकर बुक किया जा सकता है। - बीके सिंह,एआरटीओ प्रशासन