फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pawan Hans helicopter service is closed for two months

दो महीने से बंद है पवनहंस की हेलीकॉप्टर सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pawan Hans helicopter service is closed for two months
हल्द्वानी। देहरादून-पंतनगर-हल्द्वानी-पिथौरागढ़ के बीच संचालित होने वाली पवनहंस की हेलीकॉप्टर सेवा दो महीने से बंद पड़ी है। इस रूट पर चलने वाले हेलीकॉप्टर को फिलहाल केदारनाथ रूट पर संचालित किया जा रहा है। केदारनाथ यात्रा संपन्न होने के बाद ही ये हवाई सेवा फिर से संचालित हो सकेगी। हवाई सेवा बंद होने का सबसे अधिक खामियाजा पिथौरागढ़ और हल्द्वानी क्षेत्र के लोगों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से पिछले साल आठ अक्तूबर को हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई थी। पवनहंस कंपनी का छह सीटर हेलीकॉप्टर हवाई सेवा दे रहा था। ये हेलीकॉप्टर सुबह 9:30 बजे देहरादून से हल्द्वानी और पंतनगर होते हुए पिथौरागढ़ पहुंचता था। इसके बाद पिथौरागढ़ से पंतनगर-हल्द्वानी होते हुए देहरादून के लिए उड़ान भरता था। मगर 27 अप्रैल से ये हवाई सेवा बंद है। कंपनी के इंजीनियर एपी सिंह ने बताया कि केदारनाथ रूट पर हेली सेवा की जरूरतों को देखते हुए हेलीकॉप्टर वहां लगाया गया है। केदारनाथ यात्रा संपन्न होने के बाद इन रूटों पर हवाई सेवा फिर से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed