{"_id":"68dc38a0a34e32bde80ad054","slug":"patwari-suspended-after-audio-of-him-demanding-bribe-goes-viral-nainital-news-c-8-1-hld1010-646213-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, पटवारी निलंबित; 25 से 50 हजार मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, पटवारी निलंबित; 25 से 50 हजार मांगने का आरोप
Wed, 01 Oct 2025 10:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:59 AM IST
सार
रिश्वत मांगने के आरोप में डीएम ने रामगढ़ तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पटवारी रिश्वत केस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिश्वत मांगने के आरोप में डीएम ने रामगढ़ तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र को निलंबित कर दिया है। शिकायत और उपलब्ध ऑडियो की प्राथमिक जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही प्रतीत होने पर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
डीएम वंदना ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र के फेसबुक पर रिश्वत मांगने की वार्ता का ऑडियो वायरल हुआ। जांच के बाद पाया गया कि उक्त ऑडियो में आवाज प्रकाश चंद्र देवतल्ला की है। राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश की ओर से सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने, कार्य में बेवजह देरी व भूमि का खसरा देने के एवज में 25 हजार से 50 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप हैं। डीएम ने बताया कि निलंबन की अवधि में राजस्व उपनिरीक्षक तहसील खनस्यूं में संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
डीएम ने दिए जांच ने आदेश
जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने रिश्वत मांगने के प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लिया है। साथ ही संबंधित कार्मिक के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन