{"_id":"679a91bd1a19d0575d0abb8e","slug":"patients-are-getting-loose-in-getting-mri-and-ct-scan-done-haldwani-news-c-337-1-shld1032-118599-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एमआरआई और सीटी स्कैन कराने में मरीजों की जेब हो रही ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एमआरआई और सीटी स्कैन कराने में मरीजों की जेब हो रही ढीली
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में एमआरआई और सिटी स्कैन कराने पहुंच रहे मरीजों को कंट्रास्ट दवा बाजार से महंगे दामों में खरीदनी पड़ रही है। यह दवा अस्पताल में उपलब्ध है लेकिन आयुष्मान और बीपीएल मरीजों को ही मिल रही है जबकि अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों को बाजार से 1500 से 2000 रुपये में दवा खरीद कर लानी पड़ रही है।
एसटीएच में रोजाना 45 से 50 एमआरआई और लगभग 60 सीटी स्कैन होते हैं। दरअसल, कंट्रास्ट विशेष प्रकार की दवा है जिसका उपयोग शरीर के अंदर असामान्य क्षेत्रों को दिखाने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल सीटी स्कैन, एमआरआई के लिए किया जाता है।
इसके उपयोग से शरीर के अंदर की रक्त वाहिकाओं आदि हिस्सों को मशीन के माध्यम से स्पष्ट रूप देखा जा सकता है। इधर एसटीएच में आने वाले सामान्य श्रेणी के मरीजों को यह दवा नहीं मिल पा रही है और उन्हें बाजार से दवा खरीदनी पड़ रही है। इस संबंध में एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक से जानकारी लेनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। संवाद