{"_id":"690d05029d3aa0ad6604e52e","slug":"patalia-villagers-staged-a-sit-in-protest-in-kotabagh-block-haldwani-news-c-418-1-kdg1001-833-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोटाबाग ब्लॉक में आमने-सामने धरने पर बैठ गए पतलिया के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोटाबाग ब्लॉक में आमने-सामने धरने पर बैठ गए पतलिया के ग्रामीण
विज्ञापन
कोटाबाग। विकासखंड कोटाबाग में ग्राम सभा पतलिया के ग्रामीण एक दूसरे के खिलाफ आमने-सामने धरने पर बैठ गए। जहां एक और कमल बोहरा ने कुछ ग्रामीणों के साथ भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया, तो वहीं उन्हीं के सामने पतलिया गांव के अधिक संख्या में ग्रामीण उनके सामने ही गांव के विकास कार्यों को रोकने के आरोप में उनके खिलाफ धरने पर बैठ गए।
कमल बोहरा ने ग्राम सभा पतलिया के भ्रष्टाचार के मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर जांच की मांग की गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने कमल बोहरा पर गांव में लगातार विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कमल बोरा की ओर से ग्राम सभा के कार्यों को प्रभावित किया जा रहा है। केवल चुनावी हार की रंजिश के चलते आरटीआई मांग कर ग्राम सभा में हो रहे विकास कार्यों को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में ग्राम सभा का विकास कार्य नहीं रोकने दिया जाएगा। इस दौरान गांव के नरेंद्र मेहरा, दिनेश बोहरा, भोला बिष्ट, खीम सिंह जखवाल, उमेश कांडपाल, प्रकाश भट्ट, प्रकाश चंद्र, सुनील चंद्र, पूरन सिंह, शैलेश बिष्ट,वीरेंद्र प्रीतम सिंह, सिंह, पुष्कर लाल, शिशुपाल शर्मा, हेमंत साह, मोहन नेगी, बाल किशन आदि ग्रामीण धरने पर आमने -सामने में मौजूद रहे।
ब्लॉक में पतलिया गांव के ग्रामीणों ने एक दूसरे के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कमल बोहरा की ओर से शिकायतों की जांच की मांग की गई तो ग्रामीणों ने कमल बोहरा पर ग्राम सभा को बदनाम करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
-डॉ. शवेता, खंड विकास अधिकारी, कोटाबाग