{"_id":"6096d84e8ebc3e6acb0127fc","slug":"passenger-upset-due-to-bus-closure-for-up-haldwani-news-hld423794842","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के लिए बस बंद होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के लिए बस बंद होने से यात्री परेशान
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूपी सरकार की ओर से बाहरी प्रदेशों से आनेे वाली बसों पर रोक लगाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को यूपी पुलिस ने उत्तराखंड की बसों को यूपी सीमा में घुसने नहीं दिया और लौटा दिया। उधर, उत्तराखंड रोडवेज ने देहरादून, हरिद्वार, बरेली, दिल्ली की बसों का संचालन बंद कर दिया है। इससे
शनिवार सुबह उत्तराखंड रोडवेज की बसें कुमाऊं से दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार रूट के लिए निकलीं। जैसे ही ये बसें यूपी सीमा में पहुंचीं यूपी पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। आरएम यशपाल सिंह ने बताया कि यूपी सरकार ने 15 दिनों के लिए बसों के संचालन में पूर्ण रोक लगा दी है। इस कारण बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। आदेश देर से मिलने के बाद कुछ बसें दिल्ली, बरेली, देहरादून और हरिद्वार भेजी गईं थीं। इन्हें यूपी पुलिस ने लौटा दिया। दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून सहित अन्य प्रदेशों में गईं बसों को वापस अपने डिपो में आने के लिए कहा गया है।
देहरादून जा रहे महेश ने बताया कि वह सुबह नौ बजे हल्द्वानी से देहरादून जाने के लिए बस में बैठे। बस काशीपुर से यूपी सीमा में घुसी तो यूपी पुलिस ने आदेशों का हवाला देते हुए बस को लौटा दिया।