फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   paryatan seejan se pahale hee traiphik vyavastha, toorist

Nainital News: पर्यटन सीजन से पहले ही यातायात व्यवस्थाएं धड़ाम, पर्यटक परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
paryatan seejan se pahale hee traiphik vyavastha, toorist
नैनीताल। पर्यटन सीजन अभी शुरू भी नहीं हुआ है लेकिन इससे पहले ही यातायात व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। शनिवार को शहर की सड़कों पर वाहनों का ऐसा रेला उमड़ा कि पूरी यातायात व्यवस्था ताश के पत्तों की तरह ढह गई। मॉल रोड से लेकर तल्लीताल डांठ तक वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

मार्च के पहले सप्ताहांत में शहर की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं। जिसके चलते पर्यटकों व स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अलावा विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में पर्यटक निजी वाहनों से नैनीताल पहुंचे। दोपहर में शहर की सभी प्रमुख पार्किंग मल्लीताल, तल्लीताल और सूखाताल भर गईं। नैनीताल के ऊपरी इलाकों में स्थित पर्यटन स्थलों पर भी चहल-पहल रही। स्नो व्यू, हिमालय दर्शन और टिफिन टॉप जैसे प्वाइंटों पर सैलानी घुड़सवारी और फोटोग्राफी का आनंद लेते नजर आए। ईको केव गार्डन और नैनीताल चिड़ियाघर में भी बच्चों और युवाओं का जमावड़ा देखा गया। तल्लीताल और मल्लीताल के बोट स्टैंड पर सैलानियों को अपनी बारी के लिए नौकायन का इंतजार करना पड़ा। नाव चालक व मालिक समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने कहा कि सीजन से पहले इतनी संख्या में पर्यटकों का पहुंचना भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पर्यटन सीजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, पर्यटकों को जाम से न जूझना पड़े इसे देखते हुए यातायात प्लान जारी किया जाएगा।
विज्ञापन



--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed