फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Participants took information about Aipan in Kumaon Festival

कुमाऊं महोत्सव में प्रतिभागियों ने ऐपण की जानकारी ली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Participants took information about Aipan in Kumaon Festival
नैनीताल में आयोजित कार्यशाला में ऐपण की विधाएं सिखाते विशेषज्ञ - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल की ओर से आयोजित कुमाऊं महोत्सव में प्रतिभागियों को ऐपण की जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों व महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को लक्ष्मी चौकी, सरस्वती चौकी, शिव शक्ति पीठ दुर्गा चौकी, आचार्य चौकी, नामकरण चौकी आदि के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

सोमवार को महोत्सव के दूसरे दिन नेहा आर्य व सुनीता आर्य की ओर से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। ऐपण प्रशिक्षण में मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, शक्ति स्वयं सहायता समूह, नंदा स्वयं सहायता समूह की छात्राएं व महिलाएं भाग ले रही हैं। संस्था की अध्यक्ष शैलजा सक्सेना ने बताया कि जल्द ही प्रतिभागियों को कुमाऊं के लोकगीत, लोकनृत्य, चाचरी व छपेली आदि की जानकारी दी जाएगी। अक्तूबर में प्रशिक्षणार्थियों की ओर से बनाई गई चित्रकला की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस मौके पर सुनीता आर्य, विजयलक्ष्मी, तनुजा घड़ियाल, राधिका बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed