{"_id":"600b36578ebc3e2c5153dd18","slug":"parking-will-be-made-in-three-places-in-haldwani-haldwani-news-hld4121690174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में तीन जगह बनेंगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में तीन जगह बनेंगी पार्किंग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में प्रतिदिन आने वाले करीब 50 हजार लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में तीन पार्किंग और दो शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की घोषणा की है। उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सचिव आवास को पत्र लिखकर तत्काल इसकी वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति का शासनादेश जारी करने को कहा है।
हल्द्वानी शहर में पार्किंग नहीं होने के कारण वाहन स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही सड़क किनारे वाहन खड़े होने से जाम की समस्या बनी रहती है। इसे देखते हुए मेयर जोगेंद्र रौतेला ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर तीन जगह पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे सीएम ने मान लिया है। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में दो जगह शॉपिंग कांप्लेक्स और उनके नीचे बेसमेंट पार्किंग और एक जगह सर्फेस पार्किंग बनाने को अपनी घोषणा में शामिल कर लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सचिव आवास को पत्र भेजकर वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के आदेश दिए हैं।
मेयर रौतेला ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि हल्द्वानी में तीन पार्किंग बनने से काफी हद तक पार्किंग समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने इसके लिए सीएम रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
मछली बाजार भी शापिंग का कांप्लेक्स में शिफ्ट होगा
आवास विभाग मछली बाजार के बगल में सहकारिता विभाग की एक एकड़ जमीन में शॉपिंग कांप्लेक्स बनाएगा। इसके बेसमेंट में पार्किंग होगी। ऊपरी तल में मछली बाजार और सहकारिता विभाग की दुकानें होंगी।
यहां बनेंगी पार्किंग
- जनता बैंक्वेट हाल से तिकोनिया चौराहे तक नहर कवरिंग करके इसके ऊपर सर्फेस पार्किंग बनाई जाएगी।
- सिंधी चौराहे में सिंचाई विभाग की जमीन में शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग बनाई जाएगी।
- मछली बाजार मंगलपड़ाव में सहकारिता विभाग की जमीन में शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग बनाई जाएगी।