{"_id":"6ae0fca323321c370305d7fd","slug":"parking-problem-in-dharanoula-vehicles-being-parked-along-the-roadside-haldwani-news-c-232-1-alm1019-150403-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: धारानौला में पार्किंग की समस्या, सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: धारानौला में पार्किंग की समस्या, सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहन
Wed, 28 Oct 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के धारानौला क्षेत्र में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पार्किंग स्थल के अभाव में लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने को मजबूर हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है और राहगीरों को भी आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
धारानौला अल्मोड़ा नगर का व्यस्त इलाका है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। जागेश्वर और चितई मंदिर जाने वाले कई पर्यटक भी इसी रोड से होकर गुजरते हैं। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने पर सड़क किनारे खड़े वाहन परेशानी का कारण बन जाते हैं। पार्किंग की सुविधा नहीं होने से पर्यटकों को भी वाहन खड़ा करने के लिए उचित स्थान तलाशना पड़ता है। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होने से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि धारानौला में वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था जरूरी है। इससे सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने की समस्या कम होगी और जाम से भी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से धारानौला में उपयुक्त स्थान पर पार्किंग स्थल विकसित करने की मांग की है।
धारानौला में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। वाहन चालक सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। -मनोज नैनवाल, स्थानीय
विज्ञापन
धारानौला में बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। इससे ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में भी दिक्कत होती है। प्रशासन को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। -मनोज कांडपाल, स्थानीय
जागेश्वर और चितई मंदिर जाने वाले पर्यटकों को धारानौला से होकर गुजरना पड़ता है। यहां गाड़ी खड़ी करने के लिए उचित जगह नहीं मिलने से परेशानी होती है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। - रजत कांडपाल, स्थानीय
धारानौला में पार्किंग स्थल नहीं होने से वाहन चालकों को मजबूरी में सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती हैं। इससे दूसरे वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। प्रशासन को खाली स्थान चिह्नित कर पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। -सागर बिष्ट, स्थानीय
धारानौला में पार्किंग के लिए जगह की तलाश की जा रही है। फिलहाल धारानौला से आगे दुगाखोला में पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बजट मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा। - लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, अल्मोड़ा