फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   parent teacher meeting in mbpgs b.ed department

एमबीपीजी के बीएड विभाग में अभिभावक शिक्षक बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
parent teacher meeting in mbpgs b.ed department
एमबीपीजी कालेज में अभिभावक शिक्षक बैठक में मौजूद शिक्षक और अभिभावक। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। एमबी राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय के राजकीय बीएड विभाग में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। तय हुआ कि पीटीए बैठक इस माह के अंत तक समस्त संकायों की ओर से संपन्न की जाएगी। इसके पश्चात नामांकित पीटीए सदस्यों की एक सूची बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रोफेसर सीएस नेगी (समन्वयक यूजीसी और नैक ) ने बताया कि महाविद्यालय में शैक्षिक उन्नयन के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के मध्य चर्चा होनी आवश्यक है। इससे छात्रों की ओर से महाविद्यालय स्तर पर अनुभव की जा रही समस्याओं का समाधान दोनों के सहयोग से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी विद्यार्थियों को महाविद्यालय द्वारा प्रदत की जा रही विभिन्न सुविधाएं पुस्तकालय, वाचनालय, एंटी रैगिंग सेल, कॅरियर काउंसिलिंग सेल, मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस सेल, यौन उत्पीड़न सेल आदि की जानकारी होना आवश्यक है। अभिभावकों ने अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए पुस्तकों की उपलब्धता और महाविद्यालय की वेबसाइट को समय-समय पर अपडेट किए जाने और परीक्षा सुधार पर जोर दिया। डॉ. चंद्रावती जोशी ने सभी का स्वागत किया और अभिभावक शिक्षक बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. सविता भंडारी, डॉ. रेनू रावत, डॉ. राजेंद्र मलिक, डॉ. हरीश पाठक डॉ. सुधीर नैनवाल उपस्थित रहे। अंत में डॉ. राजेंद्र मलिक ने सभी का आभार जताया। बैठक में राजकीय बीएड, योगा विभाग एवं इंटीरियर एंड डेकोरेशन विभाग के छात्र-छात्राओं के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed