{"_id":"d4c15de6d700c6dc9ff179b1365cdd73","slug":"parafit-damaged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा एनएच पर पैराफिटों का बुरा हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा एनएच पर पैराफिटों का बुरा हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
Updated Sat, 31 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर भवाली से क्वारब तक नदियों के ऊपर कई छोटे-बड़े पुल स्थित हैं, जिनसे रोजाना सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन विडंबना यह है कि अधिकांश पुलों के किनारे स्थित पैराफिट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिन्हें आज तक विभाग ने ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन
इससे इन पुलों के इर्द गिर्द कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। खीनापानी और रामगाड़ स्थित पुल के दोनों ओर स्थित पैराफिट काफी समय पहले टूट चुके हैं। टूटे हुए पैराफिटों के स्थान से एक ओर नदी तो दूसरी ओर खाई नजर आती है। क्वारब स्थित कोसी नदी स्थित पुल में भी पैराफिट टुटे हुए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में एनएच के सहायक अभियंता मदन बहादुर थापा का कहना है कि शीघ्र ही अवर अभियंता को मौके पर भेजकर पैराफिटों की स्थिति की जांच कराई जाएगी और क्षतिग्रस्त पैराफिटों को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन