{"_id":"600210e38ebc3e2f14763428","slug":"panic-due-to-leopard-knock-haldwani-news-hld411324987","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की दस्तक से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की दस्तक से दहशत
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित हाइडिल गेट, वैशाली कालोनी शीशमहल के पास बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह तेंदुआ दिखाई दिया। आबादी क्षेत्र में तेंदुएं की दस्तक से क्षेत्र के लोग दहशत में है। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है।
हाइडिल गेट निवासी नीरज जोशी ने बताया कि दो-तीन दिन से हाइडिल गेट, वैशाली कालोनी के पास तेंदुआ दिखाई दे रहा है। उनका पालतू कुत्ता भी गायब है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार रात जब वह वापस लौट रहे थे तो उन्हें हाइडिल गेट के पास तेंदुआ दिखाई दिया। शुक्रवार सुबह वैशाली कालोनी के लोगों को भी तेंदुआ दिखाई दिया।
उन्होंने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों और जिलाधिकारी से की है। उधर डीएफओ कुंदन कुमार ने कहा कि आरओ छकाता को इस बारे में बता दिया गया है। उधर वन विभाग ने इस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।