फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Panchayats and municipalities would be economic review

पंचायतों और नगर निकायों की होगी आर्थिक समीक्षा

Fri, 22 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 22 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन

राज्य वित्त आयोग पंचायतों एवं स्थानीय निकायों की आर्थिक स्थित की समीक्षा के लिए 23 और 24 जनवरी को समिति हल्द्वानी पहुंचेगी। समिति राज्यपाल ने गठित की है।

विज्ञापन


 जिलाधिकारी दीपक रावत के मुताबिक समिति में नामित सदस्य कुमाऊं विवि के पूर्व कुलपति बीके जोशी, सेवानिवृत्त आईएएस एलएम पंत, सीएमएस बिष्ट और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मंडी परिषद अध्यक्ष एवं विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के मुताबिक समिति 23 और 24 जनवरी को नगर निगम हल्द्वानी सभागार में बैठक कर जानकारियां जुटाएगी। समिति द्वारा राज्य वित्त आयोग पंचायतों एवं स्थानीय निकायों की आर्थिक स्थिति की समीक्षा कर संस्तुतियां राज्यपाल को सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में राज्य और ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, जिला पंचायतों, स्थानीय निकायों के बीच राज्य सरकार के करों, शुल्कों, पथ करों और फीसों की चर्चा होगी। समिति 23 जनवरी की सुबह साढ़े दस बजे नगर निगम हल्द्वानी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी।

दोपहर 12 बजे से नगर पालिकाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी। दोपहर दो बजे से नगर पंचायतों के साथ बैठक होगी। अपराह्न चार बजे स्थानीय निकाय के अधिकारियों के अलावा ग्राम विकास, पेयजल, ऊर्जा, आरईएस, वन, पंचायती राज एवं जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक होगी।


24 जनवरी को समिति 10 बजे से जिला पंचायत के प्रतिनिधियों, 11 बजे से क्षेत्र पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों, 12 बजे से ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव मांगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed