फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Palithin seized 60 kg of municipal theft

जब्त 60 किलो पालीथिन नगर निगम से चोरी

Thu, 07 May 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Thu, 07 May 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
Palithin seized 60 kg of municipal theft
मॉल और दुकानों से जब्त की गई करीब 60 किलो पालीथिन नगर निगम के कक्ष पांच से चोरी हो गया है। इसका पता चलते ही नगर निगम कर्मियों में खलबली मच गई। आनन-फानन में मामले से अधिकारियों को अवगत कराते हुए कर निरीक्षक ने तीन गार्डों पर शक जताकर पुलिस को तहरीर सौंपी, जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पालीथिन के खिलाफ बीते दिनों नगर निगम ने अभियान चलाकर कई मॉल और दुकानों से पालीथिन जब्त की थी। उसे कर निरीक्षक बृजेंद्र सिंह चौहान के कक्ष नंबर पांच में रखा गया था। बताया जा रहा है कि कक्ष की चाबी एक कर्मी के पास थी। बुधवार को जब कर्मी कक्ष का दरवाजा खोलने पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर देखने पर करीब 60 किलो पालीथिन गायब मिली। इसकी जानकारी उसने कर निरीक्षक चौहान को दी। पालीथिन चोरी होने की जानकारी अधिकारियों को भी दी गई।
विज्ञापन


इधर, कर निरीक्षक चौहान ने उनके कक्ष से 60 किलो पालीथिन चोरी के मामले में तीन गार्ड धनपाल, प्रकाश चंद्र और गजेंद्र पर शक चोरी का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी, जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई इंदर सिंह राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालीथिन चोरी करने का मकसद क्या
नगर निगम के कक्ष पांच से पालीथिन चोरी करने का मकसद क्या है। यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है, जबकि उस कक्ष में पालीथिन के अलावा कई कीमती सामान भी था, लेकिन चोरों ने उन्हें हाथ तक नहीं लगाया। इधर, माना जा रहा है कि इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं।

पालीथिन गायब, सबने साधी चुप्पी
पालीथिन गायब होने के बाद से नगर निगम में खलबली मची हुई है। पालीथिन को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद अभियान शुरू हुआ था, ऐसे में पालीथिन गायब होने की बात को लेकर हर कोई बचने की कोशिश में है। अक्सर अभियानों में आगे रहने वाले और मुखर अधिकारी कहे जाने वाले उप नगर अधिकारी नीरज जोशी इस बार कथित तौर पर बात करने से बचते दिखे। उनसे पालीथिन गायब होने के संबंध में बात करने का प्रयास किया गया, फोन किया गया, मैसेज किया गया, लेकिन रिस्पांस नहीं आया। मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला का फोन भी रिसीव नहीं हुआ।


चोरी हुए पालीथिनों पर 30 लाख का खेल
नगर निगम में करीब 60 किलो चोरी हुई पालीथिनों में 30 लाख रुपए खेल की आशंका जताई जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक एक किलो पालीथिन में करीब सौ पालीथिन बैग आते हैं। ऐसे में 60 किलो में करीब छह हजार बैग आएंगे, अगर एक पालीथिन बैग पर नगर निगम पांच सौ रुपए का जुर्माना वसूलता है तो 60 किलो पालीथिन में करीब तीस लाख रुपए का जुर्माना लगेगा। चोरी हुए 60 किलो पालीथिनों पर लगे जुर्माना को रोकने के लिए तो चोरी नहीं करवाई गई। इसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed