फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Palak Chandra in Spelling Genius, Chaitanya Joshi was the first in Maths Wizard

स्पेलिंग जीनियस में पलक चंद्र, मैथ्स विजार्ड में चैतन्य जोशी रहे प्रथम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Palak Chandra in Spelling Genius, Chaitanya Joshi was the first in Maths Wizard
हल्द्वानी। ब्लॉक संसाधन केंद्र धौलाखेड़ा में विकासखंड के बारह संकुल में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं ने सोमवार को ब्लॉक स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में भाग लिया। स्पेलिंग जीनियस में खेड़ा संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय विजयपुर के पलक चंद्र और मैथ्स विजार्ड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर के चैतन्य जोशी प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

स्पेलिंग जीनियस में राप्रावि देवलचौड़ की रक्षिता गोस्वामी द्वितीय, राप्रावि दीना के हर्षित पपनै तृतीय रहे जबकि मैथ्स विजार्ड में राप्रावि पश्चिमी राजीव नगर के मीत कुमार द्वितीय, राप्रावि प्रेमपुर लोसज्ञानी के नितेश मौर्य तृतीय रहे। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र ने बच्चों को भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक बच्चों को इनमें प्रतिभाग कराएं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को प्रमाण पत्र, शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पेलिंग जीनियस में पलक चंद्र और मैथ्स विजार्ड में चेतन्य जोशी को प्रथम स्थान मिलने पर अपनी ओर से 500-500 रुपये नकद पुरस्कार भी दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में डिकर सिंह पडियार, उमा कार्की, भुवन गुणवंत, रेखा उप्रेती, मंजू पंत, चंद्रा अधिकारी, विकास जायसवाल, शकील अहमद, अशीष बिष्ट, मनोज कुमार, अनुपमा बमेठा, प्रदीप जायसवाल, प्रदीप बोहरा, देवेंद्र सिंह, गोविंद लाल, सतीश नैनवाल, मीना वर्मा, हेमलता बोरा, फराह खान, मनीषा जोशी, मीना किरौला, हेमा पंत, ममता जोशी, दीपा लोहनी, मदन वर्थवाल, सुमन रखोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed