{"_id":"5e8830558ebc3e75e104ceb2","slug":"pahadi-song-uploading-in-utube172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकाकी में सुरों को साधने का जूनून","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हल्द्वानी। लॉकडाउन के समय एक युवा घर में पहाड़ी गीतों को गाकर उन्हें यू ट्यूब पर अपलोड करने का काम कर रहा है। शीशमहल निवासी करन जोशी पुराने पहाड़ी गीतों, कविताओं को नए तरीके से गाकर उन्हें अपने यू ट्यूब चैनल केदारनाद पर अपलोड करते हैं। वह घर में से ही अपनी रचनात्मकता को बढ़ा रहे हैं। करन ने बताया कि वह गिर्दा के गीत ओ दिगो रे, खुद का बनाया हरेला गीत जी रया रा जाग रिया, भानु राम सिकोटी का दिन ढल क्या रात एगे , होली गीत शिव के मन में बसे काशी को गाकर अपने यू ट्यूब चैनल पर अपलोड कर चुके हैं। कबूतरी देवी, हीरा सिंह राणा, भानु राम आदि के गाये गीतों और कविताओं को भी गाकर अपने यू ट्यूब चैनल पर अपलोड कर रहे हैं। करन का कहना है कि एक मकसद की वजह से ही लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। इस समय का हमें सदुपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।